मुजफ्फरपुर में आज सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिन के चैती छठ महापर्व का समापन हो गया। चैती छठ को लेकर शहर के सभी तटों पर सूर्य को अर्घ देने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
वहीं शहर के के मझौलिया रोड स्थित संतोष कुटी में कृत्रिम घाट बनाकर महेश प्रसाद सिन्हा की पुत्रवधु भावना स्वाति ने अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की पूजा की। साथ ही कई अन्य स्थानीय व्रतियों ने भी भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य प्रदान किया।

जहां सभी व्रतियों ने अपने परिवार के लिए सुख शान्ति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मेयर निर्मला साहू, अजय ओझा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।









