राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। वह सारण लोकसभा सीट से राजद के टिकट पर मैदान में हैं। इसको लेकर वह जोरों से चुनाव प्रचार में जुटी हैं। इस बीच, उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। मीडिया से बात करते हुए रोहिणी ने कहा कि लालू जी के केवल नाम से भाजपा डर रही है, जब वह बाहर चुनाव प्रचार के लिए निकलेंगे तो क्या होगा, इसका अंदाज लगा सकते हैं। रोहिणी ने कहा कि उन्हें (बीजेपी) बोलना केवल मौका चाहिए। अभी पापा की तबीयत खराब है।

उन्होंने आगे कहा कि पहले बेटा-बेटी और बिहार की जनता से लड़ें फिर उनके मेरे पिता से फरिया लीजिएगा। रोहिणी ने यह कहा कि जनता बदलाव के मूड में है, जनता इस बार पागल हो गई है। भाजपा ने लोगों को खूब झांसा दिया है। उन्होंने कहा कि लोग महंगाई और रोजगार को लेकर परेशान हैं।

गौरतलब है कि रोहिणी सारण लोकसभा क्षेत्र में लगातार प्रचार कर रही हैं। एक दिन पहले वे सोनपुर के बाघ वाले दिवंगत बच्चा बाबू उर्फ अमरेंद्र नारायण सिंह के आवास पर भी पहुचीं। सोनपुर में दौरे के दौरान डॉ. रोहिणी ने कहा कि सोनपुर उनके पिता लालू प्रसाद की राजनीतिक कर्मभूमि रही है। यहीं से उनके पिता ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी।







