मुजफ्फरपुर : बाबा लक्ष्मी नारायण प्रांगण में चैत्र नवरात्रि के समाप्ति पर भव्य मेले का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर, बांद्रा प्रखंड के नुनफारा गांव स्तिथ बाबा लक्ष्मी नारायण प्रांगण में चैत्र नवरात्रि के समाप्ति पर भव्य मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां नौ दिनों तक प्रतिमा स्थापित कर पंडित अभदेश कुमार झा द्वारा पूजा अर्चना की गई। इस दौरान भारी मात्रा में भक्तों की भीड़ रही।

इसके साथ ही भव्य मेले का भी आयोजन किया गया। जिसमें हर प्रकार के खान पान, मीना बाजार सहित अन्य मनोरंजन की व्यवस्था की गई थी। आपको बता दे बाबा लक्ष्मी नारायण मंदिर की मान्यता है की यहां जो भी भक्त आते है उनकी मन्नते पुरी होती है। वही हर वर्ष चैत्र नवरात्रि पर भव्य तरीके से पूजा अर्चना एवं मेले का आयोजन किया जाता है।

इस मौके कर अध्यक्ष राघव मिश्रा, उमेश सहनी, ऋषिकेश ठाकुर, मयंक राज, विपिन राम, राजगीर सहनी, सोनू मंडल, विकास राय, सौरव कुमार, हरे राम झा, रत्नेश झा, अविनेश कुमार ठाकुर उर्फ कलसधारी बाबा, मदन ठाकुर,रजनीश कुमार,शिवम कुमार, सुनील कुमार ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading