समस्तीपुर लोकसभा सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प! नीतीश कुमार के दो मंत्रियों के बेटा-बेटी आमने सामने

लोकसभा चुनाव का पहला चरण संपन्न हो चुका है और दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है. वहीं अन्य चरणों की जोर-शोर से तैयारी चल रही है. इस बीच कांग्रेस ने बिहार की 5 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. कांग्रेस पार्टी ने समस्तीपुर सीट से जेडीयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी को अपना कैंडिडेट घोषित किया है.

Lok Sabha Election 2024: जदयू के दो मंत्रियों के बच्चों के बीच समस्तीपुर  में मुकाबला, जानें क्या कहता है सियासी समीकरण

सन्नी का सामना एनडीए उम्मीदवार शांभवी चौधरी से होगा. शांभवी के पिता भी बिहार सरकार में मंत्री हैं और नीतीश कुमार के खास नेताओं में से एक माने जाते हैं. शांभवी को लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी पार्टी से टिकट दिया है. नीतीश कुमार के दो मंत्रियों के बेटा-बेटी मैदान में होने से मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया. अब देखना होगा कि क्या संतानमोह में नीतीश कुमार के दोनों मंत्री तो नहीं आपस में भिड़ जाएंगे.

शांभवी चौधरी बीती 19 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल कर चुकी हैं और लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क करके मतदाताओं से आशीर्वाद मांग रही हैं. शांभवी चौधरी के नामांकन के बाद एनडीए की ओर से एक आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया था. मंच पर एनडीए घटक दल के तमाम बड़े नेता मौजूद थे, लेकिन महेश्वर हजारी ने कार्यक्रम से दूरी बनाकर रखी थी. बता दें कि सन्नी पहले चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे. उन्होंने इसके लिए चिराग पासवान से मुलाकात भी की थी, लेकिन चिराग ने उन्हें टिकट नहीं देकर शांभवी चौधरी को टिकट दिया है. इसके बाद सन्नी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया और अब उनको टिकट भी मिल गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading