मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में भाजपा समर्थकों ने भाग लिया। जहां मुजफ्फरपुर भाजपा अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि गायघाट विधान सभा के सभी क्षेत्रों से लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं।
उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्तागण राजभूषण चौधरी निषाद के लिए विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करेंगे। साथ ही वोट के लिए अपील करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि अबकी बार पांच लाख पार।











