टिकट कटने पर बोले यूट्यूबर मनीष कश्यप, बताई अंदर की बात

बिहार में इस बार निर्दलीय उम्मीदवारों की भी खूब चर्चा हो रही है। इन नामों में पप्पू यादव, पवन सिंह, यूट्यूबर मनीष कश्यप और गुंजन सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसी क्रम में मनीष कश्यपभी सुर्खियों में बने हुए हैं। मनीष कश्यप ने पश्चिमी चंपाऱण से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। मनीष कश्यप लगातार लोगों के बीच जाकर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच मनीष कश्यप ने टिकट कटने के बारे में खुलकर लोगों को बता दिया। उन्होंने बता दिया कि आखिर क्यों उनका टिकट कटा?

यूट्यूबर मनीष कश्यप 9 महीने बाद जेल से रिहा, निकलते ही बोले- बिहार में कंस  की सरकार - Manish Kashyap released from jail after 9 months YouTuber  targeted Bihar government as soonक्यों कटा मनीष कश्यप का टिकट, खुद दी जानकारी

दरअसल, मनीष कश्यप एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक शख्स ने कह दिया कि मनीष भैया एक समय आएगा कि आप प्रधानमंत्री बनेंगे। इसी पर मनीष कश्यप ने तुरंत शख्स को रोक दिया। मनीष कश्यप ने कहा कि यही बोलकर तो आप सबने टिकट कटवा दिया। मनीष कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री-मुख्यमंत्री बोलकर आपलोगों ने टिकट कटवा दिया, सारे नेता लोग भड़क गए। एक आदमी बोल रहा था कि मुख्यमंत्री मनीष भैया -मुख्यमंत्री मनीष भैया, बिहार के जितने मुख्यमंत्री दावेदार नेता थे सबने सोचा कि सबसे पहले इसको गेम से बाहर किया जाए। फिर मेरा टिकट कट गया। आपलोगों को पता ही है कि कौन सी पार्टी से टिकट मिलने जा रहा था। उनका इशारा भाजपा (BJP) की तरफ था।

जनता के दम पर अब चुनाव लड़ रहा हूं: मनीष कश्यप

मनीष कश्यप ने कहा कि मैं किसी पार्टी के दम पर चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। मुझे चंपारण की जनता चुनाव लड़ा रही है। मैं सांसद बनने के बाद गरीबों की एक-एक समस्या का समाधान करूंगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading