आज झांझारपुर में अमित शाह रैली को करेंगे संबोधित, ये है गृह मंत्री का कार्यक्रम

पटना: लोकसभा चुनाव के तीसरे और चौथे फेज के लिए बिहार में चुनाव प्रचार तेज हो गया है. आज एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आ रहे हैं. वह एक दिन में दो चुनावी सभा करेंगे. दरभंगा-झंझारपुर और बेगूसराय की जनता को संबोधित करेंगे. इनमें दो सीटों पर बीजेपी के कैंडिडेट चुनाव लड़ रहे हैं.amit shah rally in khairagarh in chhattisgarh says bjp will never end  reservations - आरक्षण को कुछ नहीं होने देंगे, ना कांगेस को इसे खत्म करने  देंगे; छत्तीसगढ़ में बोले अमित शाह,2 सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी

दरभंगा लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच आमने-सामने की लड़ाई है. आरजेडी की ओर से ललित यादव चुनावी मैदान में है तो बीजेपी की ओर से गोपाल जी ठाकुर दो-दो हाथ कर रहे हैं. वहीं, बेगूसराय लोकसभा सीट पर बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह उम्मीदवार हैं, उनका मुकाबला सीपीआई के अवधेश राय से है. पिछले लोकसभा चुनाव में कन्हैया कुमार ने उनके खिलाफ चुनाव लड़ा था.

एक सीट पर जेडीयू के कैंडिडेट

मिथिलांचल की झंझारपुर लोकसभा सीट पर जेडीयू से निवर्तमान सांसद रामप्रीत मंडल को फिर से टिकट मिला है, उनके सामने महागठबंधन की तरफ से वीआईपी ने सुमन कुमार महासेठ को उम्मीदवार बनाया गया है. इस सीट पर पूर्व विधायक गुलाब यादव बहुजन समाज पार्टी से ताल ठोक रहे हैं.

जानें गृह मंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम?

अमित शाह सुबह 11:00 बजे दरभंगा हवाई अड्डा पहुंचेंगे और 11:15 पर दरभंगा हवाई अड्डा से झंझारपुर के लिए रवाना होंगे. 11:35 पर गृह मंत्री झंझारपुर हेलीपैड पहुंचेंगे 11:45 से 12:40 तक वह श्री लक्ष्मी नारायण दुर्गा मंदिर मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. 12:45 पर शाह सभा स्थल से हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे और 1:00 बजे दिन में बेगूसराय से रवाना होंगे. 1:30 पर गृहमंत्री जीडी कॉलेज बेगूसराय हेलीपैड पर पहुंचेंगे. 1:45 से लेकर 2:30 तक जीडी कॉलेज बेगूसराय मैदान में होंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. दोपहर 2:35 पर गृह मंत्री रवाना होंगे, 2:50 पर गृह मंत्री अमित शाह पटना हवाई अड्डा के लिए रवाना होंगे और 3:20 पर पटना हवाई अड्डा पहुंचेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading