बिहार के शिक्षकों पर फिर चला एसीएस साहब का डंडा, कटा वेतन

शिक्षा विभाग ने विद्यालय से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर पटना जिले के 48 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने इससे संबंधित पत्र जारी कर दिया है और कहा है यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

KK Pathak News : केके पाठक ने दिए शिक्षकों को नए टास्क, गर्मी की छुट्‌टी  में भी काम करेंगे मास्टर साहब - kk pathak news bihar school teachers new  task they will

पत्र के अनुसार, विद्यालय निरीक्षण के दौरान 24 अप्रैल को 21 शिक्षक और 25 अप्रैल को 27 शिक्षक बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए। वर्तमान में सभी सरकारी विद्यालय में पढ़ने में कमजोर बच्चों के लिए सुबह आठ से 10 बजे तक मिशन दक्ष और विशेष कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इसमें शिक्षकों को उपस्थित रहना अनिवार्य है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने क्या कुछ कहा

निरीक्षण पदाधिकारी द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया था, जिसमें ये शिक्षक अनुपस्थित पाए गए थे। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा है कि प्रतिदिन शिक्षकों को मिशन दक्ष और विशेष कक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। इसकी प्रतिदिन की रिपोर्ट निरीक्षण पदाधिकारी जिला कार्यालय को देंगे।

इससे पहले जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रतिदिन 10 विद्यालय का निरीक्षण नहीं करने पर जिले के आठ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) सहित 230 विद्यालय निरीक्षण कर्मी का सात दिनों का वेतन काटा गया था। जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार, निरीक्षण अधिकारी को प्रतिदिन 10 विद्यालय का निरीक्षण करना है और उसकी रिपोर्ट कार्यालय को समर्पित करना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading