मुजफ्फरपुर : श्री अर्जुन बाबू पशु मेला में घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आठ घुड़ सवारों ने घोड़ों के साथ भाग लिया। जिसमें पूर्वी चंपारण के फरहान के घोड़े उस्मान ने सभी को पछाड़कर बाजी मार ली। वहीं दूसरे स्थान पर आरा के डब्ल्यू सिंह का घोड़ा बाबूपाल एक्सप्रेस रहा।
तीसरे स्थान पर पूर्वी चंपारण के फरहान अहमद का घोड़ा एकता एक्सप्रेस रहा। प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले घोड़ा, घुड़सवार व मालिक को सम्मानित किया गया। इधर, राजस्थान के पहलवान मोहमद अली ने चार बुलेट बाइकों को दांत से रोका। शरीर पर ट्रैक्टर का छोटा और बड़ा छक्का चढ़ाना एवं कान से चार चक्का गाड़ी भी रोकना काफी रोमांचक रहा।
जहां पूर्व मंत्री एवं औराई विधायक राम सूरत राय ने कहा कि सम्मान की कोई कीमत नहीं होती है बल्कि सम्मान अनमोल होता है। साथ ही उन्होंने बताया कि बुधवार को मेले में सहरसा की दो कलाकार अपनी नृत्य की प्रस्तुति भी देंगी। इस मौके पर मेला आयोजन समिति के सुभाष यादव,भरत राय, पूर्व प्रमुख सुभद्रा देवी, मेला प्रबंधक एहसान अहमद, हंसलाल राय, राकेश यादव, चितरंजन महतो, रणजीत यादव, तारकेश्वर राय, मिथिलेश कुमार, शिवाजी राय, सकलदीप ठाकुर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहें।









