तेजस्वी का बीजेपी पर जोरदार ह’मला, कहा- ‘चुनाव प्रचार के लिए ट्रंप और पुतिन को भी बुला ले’

पटना: बिहार में लोकसभा की 40 में से एक भी सीट बीजेपी विपक्ष के लिए नहीं छोड़ना चाहती है, यही कारण है कि प्रदेश में लगातार पीएम मोदी से लेकर दूसरे दिग्गजों की जनसभा हो रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार दौरे पर आरहे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर हमला बोला है.

सवाल इंडिया का : तेजस्वी यादव को लैंड फॉर जॉब स्कैम के मामले में ईडी ने तलब  कियाट्रंप और पुतिन को विदेश से बुला लें

तेजस्वी यादव ने दोनों दिग्गज नेताओं के बिहार आने के सवाल पर कहा कि ‘वो लोग विदेश से ट्रंप और पुतिन को क्यों नहीं बुला लेते, इससे भी ज्यादा अच्छा होता.’ वहीं उन्होंने बीजेपी पर कर्पूरी ठाकुर के विचारों का विरोध करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अभी उनलोगों ने ही कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया था, कर्पूरी ठाकुर ने बिहार में सभी वर्गों में पिछड़ी जातियों को आरक्षण दिया था.

विपक्षी उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कर रही BJP

वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में तानाशाही रवैया अपना रही है. चाहे वह सूरत हो, इंदौर हो या फिर यूपी. कई जगहों पर उम्मीदवार को जिताया जा रहा है और विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार का नामांकन तक रद्द किया जा रहा है. यह तानाशाही नहीं है तो क्या है ?

चिराग पासवान पर तेजस्वी का पलटवार

जदयू नेता विजेंद्र यादव ने तेजस्वी यादव पर जमानत पर रहने को लेकर तंज कसा है, जिसपर तेजस्वी ने कहा कि उन्हीं लोगों ने हमें फसाने का काम किया था. अगर कोर्ट ने मुझे जमानत दी है, तो बाहर घूमने में क्या दिक्कत है ? वहीं चिराग पासवान को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया और कहा कि देश का संविधान जो बाबा साहब अंबेडकर ने लिखा था वह खतरे में है और चिराग पासवान वैसे लोगों के साथ में हैं, जो संविधान को खतरे में डाल रहे हैं.

बिहार दौरे पर जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह

दरअसल तीसरे चरण के चुनाव से पहले बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक बार फिर बिहार दौरे पर रहेंगे. नड्डा 2 मई को मुजफ्फरपुर और अररिया में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसी दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बिहार में दो चुनावी रैलियां करेंगे, जिसमें वे सारण और सुपौल लोकसभा सीट पर एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading