बिजली विभाग के कारनामे की हो रही चर्चा, मृ’त महिला पर दर्ज किया चो’री का मुकदमा

जहानाबाद जिला के सदर थाना क्षेत्र स्थित कृष्णापुरी कॉलोनी की रहने वाली एक महिला की मौ’त के दस माह बाद बिजली विभाग ने मृ’त महिला पर बिजली चो’री का केस दर्ज करा दिया। यह खुलासा कांड के अनुसंधान के क्रम में सामने आया है। स्वर्गीय रामलखन शर्मा की पत्नी स्वर्गीय देवरानी देवी की मौ’त 24 अक्टूबर 2015 को हो गयी थी। मौ’त के बाद बिजली विभाग ने चेकिंग के क्रम में मीटर बाइपास कर बिजली चोरी करने के आरोप में थाने में एक मामला दर्ज कराया, जिसमें आंख मूंद कर ऐसे उपभोक्ता पर केस दर्ज करा दिया, जिनकी मौ’त 10 माह पूर्व हो चुकी थी।

Madhya Pradesh Electricity Board News in Hindi, Madhya Pradesh Electricity  Board Latest News, Madhya Pradesh Electricity Board Newsक्या है पूरा मामला

जेई की लिखित शि’कायत पर दर्ज प्राथमिकी में मृ’त उपभोक्ता पर 78 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। कांड दर्ज होने के आठ वर्ष बाद भी इस विषय में किसी प्रकार का कोई शुद्धि पत्र नहीं दिया गया। इतना ही नहीं, कां’ड दर्ज होने के एक माह बाद विभाग ने महिला के बेटे के नाम से दूसरा कनेक्शन भी दे दिया तब भी विभाग की नींद नहीं खुली। केस के अनुसंधानकर्ता ने तफ्तीश शुरू की तो यह मामला सामने आया।

और तो और विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना देने के बाद भी अब तक किसी प्रकार का कोई शुद्धि पत्र अनुसंधानकर्ता को प्राप्त नहीं हुआ है। इस बाबत पूछने पर बिजली विभाग के कनीय अभियंता मनीष ने बताया कि ऐसी कोई भी जानकारी नहीं मिली है, न ही कोई शुद्धि पत्र की मांग की गयी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading