मुकेश सहनी ने चिराग पासवान पर बोला हमला, कहा-‘शेर का बच्चा बनना है तो..’

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में सियासी पारा हाई है। एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। गुरुवार को जब हाजीपुर सीट से चिराग पासवान ने नामांकन दाखिल किया तो मुकेश सहनी उनपर बरस पड़े।

वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि चिराग पासवान जी सोने की चम्मच लेकर जन्म लिए हैं। मुंबई गए थे हीरो बनने, वहां से फ्लॉप हो गए। खाली अपने आप को हनुमान बताते हैं और शेर का बच्चा कहते हैं।

सहनी ने आगे कहा, “हम शेरा का बच्चा रामविलास पासवान जी को मानते हैं। उनकी हम इज्जत करते हैं। आज भी हमारे ऑफिस में उनकी तस्वीर आपको दिख जाएगी। आज भी हम उनका भाषण सुनते हैं। हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है कि कोई शेर का बच्चा संसद में इस तरह से बोलते रहा है”।

मुकेश सहनी यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि आप (चिराग पासवान) हनुमान बनकर घूम रहे हैं, आप पहले अपने पिताजी के बताए रास्ते पर चलिए। आपके पिताजी की पार्टी को खत्म करने वालों के पीछे-पीछे आप घूम रहे हैं, और अपने आप को हनुमान बोलते हैं।

सहनी ने कहा, “शेर का बच्चा तो रामविलास पासवान जी थे, अगर आपको शेर का बच्चा बनना है तो स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के रास्त पर चलिए। हम लोग तो रामविलास पासवान जी के बताए रास्ते पर चलते हैं। हम गरीब किसान की लड़ाई लड़ रहे हैं”।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading