बिहार के इन जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार, ‘लू’ का अलर्ट जारी

मई में दो तरह के मौसम होगा। एक ओर जहां गर्म दिन रहने के साथ अधिसंख्य भागों में लू हीट (वेव) का प्रभाव रहेगा तो दूसरी ओर हीट वेव के साथ सामान्य वर्षा होगी। मई के पहले सप्ताह में मौसम सामान्य बना रहेगा। कई जगहों पर हल्की तो कई जगहों पर मध्यम बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी। दूसरे सप्ताह के अंत और तीसरे सप्ताह की शुुरूआत में मौसम परिवर्तन होगा।

Monsoon Update: यूपी में 26 जून को पहुंचेगा मानसून, लखनऊ समेत इन जिलों में  भारी बारिश की चेतावनी - Monsoon will reach UP on June 26 warning of heavy  rain in theseमौसम शुष्क होने के साथ पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक व लू हीट वेव भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से मई में मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि इस दौरान वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना है। वहीं, कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहने के आसार है। बिहार के साथ झारखंड, ओडिशा, पश्विम बंगाल में गर्म हवा चलेगी। इसके कारण अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि होगी।

इन 10 जिलों में बारिश के आसार

5 मई के बाद उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, पूर्णिया के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। वहीं, दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, मुंगेर,जमुई व खगड़िया में भी छिटपुट बारिश के आसार जताए गए हैं।

8 जिलों में लू को लेकर चेतावनी

गुरुवार को पटना समेत आसपास इलाकों का मौसम बीते दिनों की तुलना में सामान्य बना रहा। हवा का प्रवाह कम होने के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। तीन दिनों के दौरान पटना के अधिकतम तापमान में चार डिग्री गिरावट के साथ 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 30 अप्रैल को पटना का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

शेखपुरा सबसे अधिक गर्म जिला रहा

गुरुवार को 41.1 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहने के साथ यहां हीट वेव लू का प्रभाव बना रहा। जबकि, अन्य स्थानों पर गर्म दिन रहा। राजधानी समेत आसपास इलाकों का मौसम शुक्रवार को गर्म रहने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के आठ जिलों में लू (हीट वेव) की चेतावनी है।

2 जिलों में ऑरेंज अलर्ट तो 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी

प्रदेश के सुपौल, अररिया में भीषण उष्ण लहर को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, भागलपुर, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, शेखपुरा, खगड़िया व बांका जिले में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को दोपहर के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। गुरुवार को भोजपुर, पूसा, जीरादेई को छोड़कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

वहीं, पांच मई के बाद मौसम में बदलाव के आसार है। छह मई से आठ मई के दौरान पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में हल्की वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात व 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। पांच व छह मई को तेज हवा का प्रवाह जारी रहेगा। इसके कारण अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading