पेनकिलर के सहारे बहन रोहिणी के लिए सारण पहुंचे तेजस्वी, चर्चा तेज

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को फिलहाल कमर दर्द से राहत नहीं मिली है। बावजूद चुनाव के बीच, वे आराम करने से बच रहे हैं। सोमवार को बीमारी के बीच भी वह सारण और सिवान पहुंचे। दोनों जिलों में कई जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान, विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के संस्थापक मुकेश सहनी लगातार उनके साथ रहे। रविवार को कमर दर्द में अचानक तेजी आने के बाद नेता प्रतिपक्ष को पटना एयरपोर्ट से व्हीलचेयर पर बाहर आते देखा गया था। कमर दर्द की वजह से उन्हें चलने-फिरने यहां तक की उठने और बैठने में भी दिक्कत हो रही है। इसके बावजूद वे चुनावी सभाओं को रद्द करने से बच रहे हैं। रविवार की रात आराम करने के बाद सोमवार को तेजस्वी इसी बीमारी और दर्द के बीच सारण और सिवान के लिए निकल पड़े।

Rohini Acharya : लालू यादव की बेटी ने भाजपा के दिग्गज को कहा- बेवकूफ;  केंद्र में मंत्री रह चुके हैं राजीव प्रताप रूडी | News Bulletinसारण में तेजस्वी यादव अपनी बहन और इस लोकसभा क्षेत्र की उम्मीदवार रोहिणी आचार्य के समर्थन में एयरपोर्ट मैदान और राजेंद्र स्टेडियम में दो अलग-अलग चुनावी सभाओं को संबोधित किया। मंच पर खड़े होने में नेता प्रतिपक्ष को समस्या आ रही थी। जिसे देखते हुए साथ चल रहे वीआइपी के संस्थापक मुकेश सहनी आगे आए।

सहनी ने दिया तेजस्वी को सहारा

उन्होंने तेजस्वी को सहारा दिया और सहनी के कंधे के सहारे उन्होंने मतदाताओं को संबोधित किया। इसके बाद वे सिवान पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी के समर्थन में रघुनाथपुर खेल मैदान और इसके बाद राजपुर खेल मैदान में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। देर शाम तेजस्वी वापस पटना लौटे तो एक बार फिर व्हीलचेयर पर एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आए और इसके बाद आवास के लिए प्रस्थान कर गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading