भोजपुरी लोक गायिका अक्षरा सिंह और मोनालिसा के रोड शो में मंगलवार को भीड़ जुटी। कानपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी के समर्थन में आयोजित रोड शो शास्त्री नगर स्थित काली मठिया से शुरू हुआ। रोड शो में अक्षरा सिंह की झलक पाने के लिए युवाओं में जोश साफ नजर आ रहा था। उन्होंने हाथ हिलाकर सभी को अपने साथ जोड़ा। इससे पहले अक्षरा सिंह और मोनालिसा का स्वागत किया गया।
मां काली का आशीर्वाद लेकर शुरू किया रोड शो
उन्होंने मंदिर में मां काली का आशीर्वाद लेकर रोड शो शुरू किया। रोड शो गल्ला मंडी, चंदेल चौराहा, विजय नगर, डबल पुलिया, गोपाला चौराहा, छठ पूजा स्थल, नमक फैक्ट्री चौराहा काकादेव एकता चौराहा, रावतपुर बाजार, रामलला मंदिर, पाथा माई मंदिर से होते हुए मसवानपुर सराय तक गया। इस दौरान विधायक सुरेंद्र मथानी, जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय, अमन शुक्ला, वात्सेय त्रिपाठी, आकाश दीक्षित व अनीता त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।





