अब पूर्व सांसद आनंद मोहन ने तेजस्वी पर साधा निशाना,कहा-पिता जी नहीं काका जी के राज में हुई बहाली

शिवहर: तेजस्वी यादव चुनावी जनसभाओं में बिहार में अपने दम पर नौकरी देने की बात कर रहे हैं, जिसपर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने निशाना साधा है. पूर्व उपमुख्यमंत्री के ‘जॉब शो’ करने की बात पर उन्होंने कहा कि 15 वर्षो तक लालू परिवार का राज रहा, तो कितने लोगों को रोजगार दिया? नीतीश कुमार ने लाखों लोगों को नौकरी दी है.

Anand Mohan Singh: आनंद मोहन सिंह ने दी BJP को धमकी, कहा गलत नंबर डायल कर  दिया, 2024 में बता देंगे औकात | BIHAR Anand Mohan Singh threatened BJP Will  show powerपिता जी में नहीं, काका के राज में दी नौकरी’

बाहुबली नेता आनंद मोहन ने कहा कि उनसे यह बात पूछिए कि जब उनके माताजी और पिताजी का राज था, तो उन्होंने कितने लोगों को जॉब दिया? जॉब का तो पता नहीं लेकिन उन्होंने सैकड़ों-करोड़ों रुपए की वसूली जरूर की है. नीतीश कुमार ने बिहार में सारा काम किया है. उन्होंने पुलिस की, शिक्षकों की बहाली कराई, महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिलाया. अन्य विभाग में महिलाओं को रोजगार दिया.

नीतीश कुमार ने दी लोगों को नौकरी

आनंद मोहन ने कहा कि लालू यादव लैंड फॉर जॉब मामले में फंसे हुए हैं. ये लोग कैसे नौकरी देने के नाम पर वसूली करते हैं, यह जनता को अच्छे से पता है. जॉब तो अकेले नीतीश कुमार देते थे और आगे भी देते रहेंगे. इस दौरान उन्होंने शिवहर से जदयू प्रत्याशी लवली आनंद की जीत का दावा भी किया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.