मुजफ्फरपुर-आनंद विहार के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए गए फेरे

वैशाली : ट्रेनों में लगातार यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मध्य नजर उनकी सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे द्वारा लगातार स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. पूर्व मध्य रेलवे ने मुजफ्फरपुर और आनंद विहार टर्मिनल के मध्य चलाई जा रही ट्रेन 05219 /05220 तथा 052 51/05252 मुजफ्फरपुर आनंद विहार टर्मिनल और मुजफ्फरपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में बढ़ोत्तरी की है. अब इन दोनों स्पेशल ट्रेन की ओर से दो-दो फेरे प्रचलित किए जाएंगे.

Indian Railway Cancel Train List: रेलवे ने कैंसिल की 194 ट्रेनें, आज की है  ट्रेन तो पहले चेक कर लें लिस्ट - Indian Railway Cancel Train List irctc  cancel 194 trains today

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने मुजफ्फरपुर आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल और आनंद विहार टर्मिनल मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन के फेरे में वृद्धि की गई है, जिससे आने जाने वाली यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और लोग आसानी से यात्रा कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि ट्रेन में लगातार फिर के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था जिसको लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने लगातार स्पेशल ट्रेन में वृद्धि की है.

बढ़ाए गए हैं यह फेरे
1. 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 18.05.2024 एवं 25.05.2024 को मुजफ्फरपुर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए प्रस्थान करेगी.
2. 05220 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर स्पेशल 19.05.2024 एवं 26.05.2024 को आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर के लिए प्रस्थान करेगी.
3. 05251 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 22.05.2024 एवं 29.05.2024 को मुजफ्फरपुर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए प्रस्थान करेगी.
4. 05252 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर स्पेशल 23.05.2024 एवं 30.05.2024 को आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर के लिए प्रस्थान करेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading