‘लालू परिवार ‘भ्रष्टाचार के कुलगुरु’ और तेजस्वी ‘चरवाहा विद्यालय’ के चांसलर’: जेडीयू

बिहार के अस्थावां विधानसभा के पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एनडीए की चुनावी बैठक का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता जदयू विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने की. इस बैठक में सांसद कौशलेंद्र कुमार, मंत्री श्रवण कुमार, विधायक कौशल किशोर, एमएलसी रीना यादव ने शिरकत की.

JDU Leader Neeraj Kumar Statement On Jagdanand Singh In Patna; Bihar  Political Latest News | जगदानंद पर भड़के JDU नेता नीरज कुमार: बोले- आपकी  राजनीतिक विरासत क्या कहती है, परिवारवाद ...

‘चरवाहा विद्यालय’ के तेजस्वी चांसलर’
इस दौरान जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के “बीजेपी महंगाई की मां और बेरोजगारी की बाप है” वाले बयान पर पलटवार किया. जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि लालू प्रसाद का परिवार भ्रष्टाचार का ‘कुलगुरु’ है और तेजस्वी ‘चरवाहा विद्यालय’ के कुलाधिपति हैं. उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में बिना भ्रष्टाचार के नौकरी दी है. लेकिन जब लालू यादव की पार्टी को मौका मिला तो उन्होंने कुछ नहीं किया.

संपत्ति का आरक्षण खत्म होगा’

प्रवक्ता नीरज कुमार ने आगे कहा कि इस बार पारिवारिक आरक्षण खत्म होगा, संपत्ति का आरक्षण खत्म होगा. यह नहीं चलने दिया जाएगा. सामाजिक न्याय का ढोंग रखिएगा, दूसरी तरफ दलित पिछड़ों की बात करके संपत्ति अर्जित करिएगा. लालू जी को उनके बेटे ने राजनीतिक रूप से नजरबंद कर दिया है.

‘तेजस्वी की बेरोजगारी पर बात तब सुनी जाएगी’
प्रवक्ता नीरज कुमार ने आगे कहा कि तेजस्वी की बेरोजगारी पर बात तब सुनी जाएगी, जब वे लालू प्रसाद को राजनीतिक रूप से अयोग्य घोषित कर देंगे. वही मंत्री श्रवण कुमार ने भी इंडिया गठबंधन पर पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को अपने माता-पिता से पूछना चाहिए कि उनकी जब बिहार में सरकार थी. तब उनके कार्यकाल के दौरान कितने लोगों को नौकरी दी गई थी. हमारी सरकार ने जो कमिटमेंट किया है कि 2025 तक के चुनाव से पहले दस लाख लोगों को नौकरी देंगे. उसे जरूर पूरा करेगी.

 

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading