तेजस्वी का पीएम मोदी से सवाल, कहा-‘मोदी जी चाय पीने मोतिहारी कब आइयेगा’

मोतिहारी: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पूर्वी चंपारण जिले में दो अलग-अलग जगहों पर चुनावी सभा को संबोधित किया. पहली चुनावी सभा पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र के कोटवा में आयोजित थी. जहां तेजस्वी और विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने पूर्वी चंपारण से वीआईपी प्रत्याशी डॉ. राजेश कुमार कुशवाहा के पक्ष में आयोजित सभा को संबोधित किया. वहीं शिवहर लोकसभा क्षेत्र के पूर्वी चंपारण जिले में पड़ने वाले तेतरिया में महागठबंधन की आरजेडी कैंडिडेट रितु जायसवाल के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया.

PM Modi ke aane se pahle Tejashwi Yadav Attack kaha NDA sarkar ne berojgari  ki sivay kya dia : मोदी के आने से पहले तेजस्वी का अटैक कहा 40 में से 39मोतिहारी में तेजस्वी यादव की रैली

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने चुनावी सभा में पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और महागठबंधन उम्मीदवार को जिताने की अपील की. तेजस्वी यादव ने पीएम के मोतिहारी में आयोजित चुनावी रैली पर तंज कसते हुए चीनी मिल के मुद्दे को उठाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल भी उतारी.

मोतिहारी चीनी मिल को लेकर पीएम पर तंज

तेजस्वी यादव ने पीएम के मोतिहारी आगमन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोतिहारी में मोदी जी आए हुए हैं. महात्मा गांधी की धरती पर आए हुए हैं. वह 2014 में भी आए थे और उस समय उन्होंने कहा था कि चंपारण में जो चीनी मिल बंद पड़ी है. उसको चालू करवाकर उसकी चीनी से बनी चाय पीएंगे. 10 साल बाद वह आए हैं लेकिन उनको चीनी मिल याद नहीं आई.

बेड रेस्ट पर फिर बोले तेजस्वी

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव कुर्सी पर बैठकर भाषण देने के कारणों को बताते हुए कहा कि कमर की हड्डी में चोट के कारण बैठकर बोलना पड़ रहा है. डॉक्टर ने मुझे बेडरेस्ट के लिए बोला है लेकिन मैंने कह दिया कि तेजस्वी तभी बेडरेस्ट करेगा, जब नरेंद्र मोदी को बेड रेस्ट देगा. उन्होंने नरेंद्र मोदी का नकल उतारते हुए पीएम पर जमकर निशाना साधा.

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading