बिहारवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत, इस दिन से राज्य में झमाझम बारिश के आसार

एक दिन में सात डिग्री अधिकतम तापमान बढ़ गया जिससे कई दिनों बाद गुरुवार को दिन में उमस भरी गर्मी से परेशानी रही। वहीं, अब शहर के उपर हल्के बादल छाए रहेंगे। धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी।कभी तेज हवा राहत देगी तो कभी हवा थमने और धूप की वजह से उमस भरी गर्मी का भी एहसास होगा। तापमान सामान्य रहेगा। कभी कभी घने बादल छा जाएगा। चार दिन बाद फिर कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा हो सकती है।

Mausam Vibhag ne Barish ki Chetavani di, IMD Issues Yellow alert

भागलपुर में कैसा रहेगा मौसम

कुल मिलाकर फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि 24 से 28 मई के बीच भागलपुर में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान सामान्य रह सकता है। आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं। इस दौरान 26 मई से हल्की वर्षा की संभावना है।

इस दौरान पूर्वा हवा चलेगी और हवा की गति 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान के अनुसार, भागलपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 80 प्रतिशत आद्रता के साथ 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्व हवा चल रही है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। उमस भरी गर्मी रह सकती है।

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading