पीएम नरेंद्र मोदी का पटना में संबोधन, बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव के लिए मांगा वोट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं. उन्होंने पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के पालीगंज में चुनावी सभा को संबोधित किया. बिक्रम स्थित कृषि फार्म मैदान में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव के पक्ष में वोट की अपील की. इस दौरान उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस पर जोरदार हमला. भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर पीएम ने लालू परिवार पर निशाना साधा. इस सीट पर रामकृपाल यादव और आरजेडी कैंडिडेट मीसा भारती के बीच मुकाबला है. 2014 और 2019 में रामकृपाल ने नजदीकी मुकाबले में मीसा को शिकस्त दी थी. 2014 से 2019 के बीच रामकृपाल यादव केंद्र में मंत्री भी रहे थे. हालांकि इस बार का मुकाबला पिछली दोनों बार से अधिक कड़ा बताया जा रहा है.

PM Narendra Modi 9th Bihar visit tomorrow rally for Kushwaha in Karakat  Public meetings in Patna Buxar too - पीएम मोदी का 9वां बिहार दौरा कल,  काराकाट में कुशवाहा के लिए रैली;

    

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading