पूर्णिया : सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं में शनिदेव को न्यायधीश की संज्ञा दी गई है. हालांकि मानव जीवन में हर उतार चढ़ाव पर शनिदेव की पैनी नजर बनी रहती है. ऐसे में हर सप्ताह में शनिवार का दिन बहुत ही खास होता है. यह दिन शनि देव को समर्पित होता है. इस दिन शनि देव की विशेष पूजा अर्चना करने से जातक के सभी कष्ट में कमी आती है साथ ही नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं और बंद भाग्य के द्वारा भी खुल जाते हैं.
न्याय के देवता शनि देव की विशेष कृपा पाने के लिए इस बार 6 जून दिन गुरुवार को शनि जयंती मनाई जाएगी. शनि जयंती पर पूजा पाठ करने से अच्छे फल की प्राप्ति होगी. दरअसल, एक ही दिन तीन व्रत त्यौहार के पड़ने से यह सर्व सिद्धि योग का दिन बन गया है. इस कारण शनिदेव की विशेष कृपा अपने भक्तों पर बनी रहेगी ऐसे में शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए आप इन उपायों को अपनाकर शनिदेव की विशेष कृपा पा सकते हैं.
6 जून गुरुवार को होगा शनि जयंती ऐसे करे शनिदेव को प्रसन्न
इस साल 6 जून 2024 दिन गुरुवार को शनि जयंती मनाई जाएगी. शनि देव को न्यायाधीश कहा जाता है, वह कहते हैं कि शनि जयंती के दिन कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि, दिन गुरुवार पड़ रहा है. इस कारण यह सर्वार्थ सिद्धि योग में शनि जयंती होगा वह एक ही दिन वट सावित्री, जेष्ठ अमावस्या सहित शनि जयंती का होना यह हम सभी के लिए काफी शुभ फलदायक माना गया है. ऐसे में शनिदेव को आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं.

ऐसे करें शनिदेव को प्रसन्न बस करना होगा ये काम
भगवान शनि देव का जन्म इसी दिन और सर्वाथ सिद्धि योग में हुआ था और यह दिन 6 जून को पड़ेगा. ऐसे में हम सब को भगवान शनि देव की असीम कृपा पाने के लिए शनि देव को प्रसन्न करना होगा और नियमानुसार उनकी पूजा अर्चना कर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं.

हालांकि इसके लिए हमें शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि जयंती के दिन कोई भी जातक को सर्व प्रथम स्नान ध्यान कर भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना करनी चाहिए और शनि देव के मंदिर में जाकर सरसों तेल में दीपक जरूर जलाने चाहिए हो सके तो शनि चालीसा और हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का भी उस दिन पाठ करने से जातकों पर शनिदेव की बहुत कृपा मिलेगी.




