अंतिम चरण से पहले नीतीश के इस वादे से बिहार की सियासत में मच गई हलचल, जानें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में हर क्षेत्र में विकास कर तस्वीर बदल दी है और इस बार एनडीए लोकसभा की 400 सीट से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर देश के विकास को एक नई रफ्तार देगा। इससे बिहार का भी और विकास होगा। उन्होंने कहा कि हमारा संबंध भाजपा से पहले से है। बीच में कुछ गड़बड़ी हो गई थी। अब वह गड़बड़ी नहीं होगी। अब हम हमेशा साथ ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल में आठ लाख लोगों को नौकरियां दी गईं हैं। विधानसभा चुनाव के पहले और बहालियां होंगी।

Nitish Kumar become the Chief Minister of Bihar for the 9th time with  support of bjp bihar politcs news - India Hindi News - सुबह इस्तीफा और फिर  शाम को शपथ, कलराजद नौकरियों के मामले में लोगों को गुमराह कर रहा- नीतीश

नीतीश ने कहा कि राजद नौकरियों के मामले में लोगों को गुमराह कर रहा है। मेरे काम को अपना बता कर प्रचारित कर रहा है। लालू प्रसाद को केवल परिवार से मतलब है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मुखिया और सरपंच का नहीं है। आप प्रधानमंत्री को चुनने जा रहे हैं, इसका ध्यान रखें। मुख्यमंत्री रविवार को मसौढ़ी के गांधी मैदान में पाटलिपुत्र से एनडीए के भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव एवं दनियावां हाई स्कूल के मैदान में पटना साहिब से एनडीए के भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

आज लड़कियों की साक्षरता दर बढ़ी- नीतीश कुमार

उन्होंने कहा कि 2005 के बाद एनडीए की सरकार ने सूबे में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराया है। सरकार ने लड़कियों को शिक्षित करने के लिए पोशाक, साइकिल समेत प्रोत्साहन राशि मुहैया कराई, जिससे आज लड़कियों की साक्षरता दर बढ़ी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही प्रजनन दर घट कर 2.9 प्रतिशत हो गई है। कहा कि देश भर में महिलाओं को सर्वप्रथम हमने ही हर जगह आरक्षण दिया।

विश्व बैंक के सहयोग से महिलाओं को जीविका से जोड़ कर स्वयं सहायता समूह बनवाए, जिससे उनकी आय बढ़ी। स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण दिया।सभा को राज्यसभा सदस्य संजय झा ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने दोनों सभाओं में उपस्थित लोगों से हाथ उठवा कर रामकृपाल यादव व रविशंकर प्रसाद के पक्ष में मतदान करने का वादा लिया।

   

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading