मुजफ्फरपुर के कन्हौली गाछी स्थित बी.एम.पी- 6 से पूरब, कलकत्तिया गाछी के निकट श्री श्री 1008 विष्णुयज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। बता दें कि इस कार्यक्रम में शुश्री राधा किशोरी जी का प्रवचन एवं रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।
यह महायज्ञ 26 मई से 6 जून तक चलेगा। प्रवचन स्थल के मुख्य यज्ञमान अनिल चौधरी ने बताया कि प्रवचन संध्या 4 बजे से 7 बजे तक होगा इसके बाद 9 बजे से रामलीला का आयोजन किया गया है।

इस महायज्ञ के दौरान 26 मई से लेकर 6 जून तक महाभंडारे का प्रबंध भी किया गया है। साथ ही मीना बाजार लगाया गया है जिसमें खाने पीने के सामानों के साथ विभिन्न प्रकार के झूले भी लगाए गए हैं। इस महायज्ञ को सफल बनाने में अनिल चौधरी, ब्रजेश चौधरी, दुर्गेश चौधरी, राम कुमार चौधरी सहित समस्त ग्रामवासियों का सहयोग है ।








