राशन कार्ड धारक कृपया ध्यान दें: नहीं मिलेगा अनाज का एक भी दाना, जल्द करा लें ये काम

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन पाने वाले शत प्रतिशत लाभुकों का ई-केवाईसी में गति लाएं। यह कार्य अति आवश्यक है। इसमें लापरवाही बरतने वाले पीडीएस डीलरों पर कार्रवाई होगी। यह निर्देश सदर अनुमंडल पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने शुक्रवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के नगर व ग्रामीण क्षेत्र के डीलरों को दिया।डीलरों की दुकान पर चल रहे ई-केवाइसी कार्यों की समीक्षा करते हुए एसडीओ ने शहरी क्षेत्र की गति पर संतोष जताया। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी धीमी रफ्तार पर नाराजगी जाहिर करते हुए ग्रामीण क्षेत्र के डीलरों को इस काम को गंभीरता पूर्वक करने को कहा।

Ration Card: राशन कार्ड नियमों में हुआ बदलाव, सरकार ने घटाया चावल का कोटा,  जानें अब मिलेगा क‍ितना - ration card telangana govt start 5 kg free rice  govt reduced rice quota -एसडीओ से सभी डीलरों को 15 दिनों में इस कार्य को शत प्रतिशत पूरा करने को कहा। ई-केवाईसी के लिए प्रत्येक लाभुकों को जागरूक करने का निर्देश दिया। बताया कि लाभुकों को यह बताएं कि राशन कार्ड में अंकित जिन सदस्यों का ई-केवाईसी नहीं किया जाएगा वे भविष्य में खाद्यान लाभ से वंचित होगें। जो लाभुक बाहर हैं उनके परिवार के मुखिया को उन्हें बुलाकर ई-केवाईसी के लिए कहें। बैठक में सदर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिवम पुरी गोस्वामी सहित शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के पीडीएस डीलर मौजूद थे।

असरगंज: बायोमेट्रिक अपडेट के लिए आधार सेंटर पर लगी भीड़

राशन कार्ड में ई- केवाईसी के दौरान बच्चों व वृद्ध के बायोमेट्रिक में समस्याएं देखी जा रही है। इसे लेकर बायोमेट्रिक अपडेट के लिए आधार सेंटरों पर इन दिनों काफी भीड़ देखी जा रही है। भीड़ को देखते हुए इसका फायदा आधार सेंटर संचालक उठा रहे है। सौ रुपये की जगह 150 से दो सौ रुपये तक आधार कार्ड धारकों से वसूले जा रहे हैं। उमस भरी गर्मी के बीच भी बायोमेट्रिक अपडेट के लिए आधार सेंटर पर छोटे-छोटे बच्चे सहित उनके स्वजन सुबह से शाम तक रहते हैं।

   

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading