नीतीश कुमार की तेजस्‍वी यादव के साथ फ्लाइट: क्या है इस फोटो की सच्चाई, पटना से दिल्ली के बीच हो गया खेल?

पटनाः देश की राजनीति में हलचल हो रही हो और इसका नाता बिहार से ना हो ऐसा कभी हो सकता है क्या? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद अब हर किसी की नजर बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार पर है. नीतीश कुमार की हर एक हरकत पर नजर रखी जा रही है. इसी कड़ी में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से दिल्ली के लिए विमान में बैठे तो हर किसी की नजर उनपर थी. क्योंकि जिस विमान में वो बैठे, उसी विमान में राजद के नेता तेजस्वी यादव भी थे. अब ऐसे में हर किसी की धड़कनें बढ़ गईं. लेकिन जब एक वीडियो सामने आया, जिसमें नीतीश कुमार आगे और तेजस्वी यादव पीछे की सीट पर बैठे तो लोगों ने ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया. लेकिन उसी विमान की अब एक और तस्वीर सामने आ गई है, जिसे लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है.

एक ही फ्लाइट से दिल्ली आ रहे नीतीश और तेजस्वी, सरकार गठन के लिए NDA-INDIA  दोनों खेमों में हलचल तेज - CM Nitish Kumar and tejashwi yadav to come delhi  from Patna

दरअसल, दूसरी तस्वीर में तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार एक साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं. यानी कि जो वीडियो पहले आया था, वो केवल दिखावे का था? लोग वैसे भी नीतीश कुमार के राजनीति कदमों के इतिहास को लेकर लगातार अटकलें लगा रहे हैं कि नीतीश कुमार कोई खेला कर सकते हैं और ऐसे में इस तस्वीर का आना सभी अटकलों को और ताकत देता है.

वहीं दिल्ली पहुंचने के बाद तेजस्वी यादव ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों के साथ बातचीत भी की. इस दौरान जब उनसे सरकार को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि आगे-आगे देखिए होता है क्या? वहीं जब उनसे सवाल किया गया कि नीतीश कुमार से क्या बातचीत हुई है तो उन्होंने बताया कि केवल नमस्कार हुआ है. वहीं जब नीतीश कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सरकार तो बनेगी ही.

बिहार की 40 लोकसभा सीट में से तीन-चौथाई सीट पर जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने प्रदेश पर अपनी पकड़ बनाए रखी लेकिन महागठबंधन भी अपनी स्थिति में सुधार कर नौ सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब रहा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading