अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर तिमूल मुजफ्फरपुर डेयरी कैंपस में वृक्षारोपण कार्यकम आयोजित 

मुजफ्फरपुर : आज 05 जून बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर तिमूल, मुजफ्फरपुर डेयरी के कैम्पस में वृक्षारोपण कार्यकम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष, तिमुल सुशीला देवी ने विभिन्न प्रकार के फलदार यथा आम तथा छायादार नीम एवं जामुन का पेड़ लगाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रभारी प्रबंध निदेशक असलम परवेज ने पौधारोपण करते हुए बताया कि संघ द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में संचालित लगभग 3500 समितियों को कम से कम 05 पेड़ लगाने का अनुरोध किया गया है। साथ ही सभी शीतक केन्द्रों एवं युनिट जैसे गोपालगंज, सिवान, पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, शिवहर एवं सीतामढ़ी अदि में 50-50 पेड लगाने का निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में डेयरी के सैकड़ों पदाधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साह के साथ लगभग 200 से अधिक पेड़ लगाया।

इस दौरान प्रभारी विपणन उमाकान्त ठाकुर ने कहा कि एक पेड़ हजारों AC के बराबर ठंडक प्रदान करता है। कोरोना काल में हमें ऑक्सीजन सिलिंडर खरीदते समय पेड़ की महत्ता समझ में आई है। साथ ही उन्होंने आमजनों से भी फलदार, छायादार, सुगंधित खुशबुदार पेड़-पौधे लगाने का अनुरोध किया। वहीं राम संजीवन प्रसाद यादव, पूर्व अध्यक्ष तिमुल ने भी पौधारोपण किया तथा वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला।

मौके पर सुनील कुमार, सहायक प्रबंधक, दीपक कुमार, सहायक प्रबंधक, रामाकांत ताकुर, सहायक लेखा पदाधिकारी, संजय कुमार, विवेक कुमार झा, स्निग्धा, मंतोष, राजशेखर, सुरेन्द्र, सुबोध कुमार सहित दर्जनों पदाधिकारी व  कर्मचारी उपस्थित रहें।

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.