रं’गदारी के आ’रोप पर भ’ड़के पप्पू यादव, कहा- ‘मेरे खिलाफ हो रही सा’जिश’

पूर्णिया: बाहुबली नेता की छवि रखने वाले पूर्णिया के नव निर्वाचित सांसद पप्पू यादव के खिलाफ पूर्णिया के मुफस्सिल थाने में रंगदारी का मामला दर्ज हुआ है. बाईपास स्थित फर्नीचर दुकान के मालिक राजा कुमार साह ने पप्पू पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप लगाया है. हालांकि पूर्णिया सांसद ने खुद को बेकसूर बताया है. उन्होंने अपने खिलाफ गहरी साजिश की आशंका जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

Pappu Yadav: पप्पू यादव का फैसला, कांग्रेस में किया जन अधिकार पार्टी का  विलय - Pappu Yadav Pappu Yadavs decision merger of Jan Adhikar Party with  Congressपप्पू ने साजिश की आशंका जताई

पप्पू यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘देश प्रदेश की राजनीति में मेरे बढ़ते प्रभाव और आम लोगों के बढ़ते स्नेह से परेशान लोगों ने पूर्णिया में घृणित षड्यंत्र रचा है. एक अधिकारी और विरोधियों के इस साजिश को पूर्ण रूप से बेनकाब करेंगे. सुप्रीम कोर्ट के अधीन इसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाय, जो दोषी हो उसे फांसी दे दें.

पप्पू यादव पर एक करोड़ की रं’गदारी का आ’रोप

पीड़ित फर्नीचर कारोबारी राजा कुमार साह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि साल 2021 से पप्पू यादव और उनके कार्यकर्ता अमित यादव (मधेपुरा निवासी) लगातार पैसे की डिमांड करते थे. वहीं, 4 जून को लोकसभा चुनाव का रिजल्ट निकलने और सांसद बनने के बाद पप्पू यादव ने रात 10 बजे के आसपास उनसे एक करोड़ रुपये की मांग की गई. ध’मकी देते हुए कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो पूर्णिया छो’ड़ना पड़ेगा.

खौफजदा है पी’ड़ित परिवार

पी’ड़ित कारोबारी ने कहा कि रं’गदारी और ध’मकी के बाद से उनके परिवार के लोग खौफ के साए में जी रहे हैं. उन्होंने बताया कि वह खुद पिछले 3-4 दिनों से रात को सो नहीं पा रहे हैं. हालांकि एसपी से शिकायत के बाद फिलहाल उन्हें सुरक्षा मिल गई है. उनके घर और दुकान पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है लेकिन फिर भी हमलोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.