पटना. छात्र छात्राओं की सुविधा के लिएराज्य के 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन के लिए पंजीयन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. जेईई मेन में शामिल छात्र अब 20 जून तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. बता दें कि इससे पहले अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित थी. सत्र 2024-25 में दाखिले के लिए 13000 से अधिक सीटें पर नामांकन होगा.

21 जून तक जमा कर सकते हैं शुल्क
इस बार सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 360 सीटें निर्धारित कर दी गई है. एमआईटी मुजफ्फरपुर में मात्र पांच सीट कम है. इसके अलावे गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में 40 सीटों और एलएनएमयू के डॉ एपीजे अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान दरभंगा के 120 सीटों पर एडमिशन होगा. यानी कुल 13,835 सीटों पर एडमिशन होगा.

बता दें कि बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी) ने बढ़ी हुई तिथि के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. शुल्क 21 जून तक जमा कर सकते हैं. वहीं, 22 से 23 जून तक आवे फॉर्म में सुधार कर सकते हैं. मेधा सूची का प्रकाशन 25 जून को जारी किया जाएगा. काउंसिलिंग प्रक्रिया की तिथि बाद में जारी की जाएगी. बीसीईसीईबी के विशेष कार्य पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि जेईई मेन के स्कोर पर ही नामांकन होगा.

कैसे होती है काउंसलिंग?
बता दें कि 2023 में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग एडमिशन काउंसलिंग के जरिए बिहार के इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए जेईई मेन के स्कोर को आधार बनाया गया था. इसके लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया भी निर्धारित की गई थी. फिजिक्स और मैथ्स के साथ 12वीं की परीक्षा पास कर चुके या इसमें शामिल हुए छात्र-छात्राएं अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग एडमिशन काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं.
छात्र छात्राओं की सुविधा के लिए राज्य के 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन के लिए पंजीयन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. जेईई मेन में शामिल छात्र अब 20 जून तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. बता दें कि इससे पहले अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित थी. सत्र 2024-25 में दाखिले के लिए 13000 से अधिक सीटें पर नामांकन होगा.