चिराग पासवान ने संभाला मंत्री पद: माथे पर टीका, गले में राम नाम का पटका… कुछ इस अंदाज में पहुंचे मंत्रालय

पटनाः फूड प्रोसेसिंग एंड इंडस्ट्रीज मंत्रालय मिलने के बाद चिराग पासवान मंगलवार को अपने परिवार के साथ मंत्रालय का पदभार संभाला. चिराग पासवान जब मंत्रालय पहुंचे तो उनके गले में राम नाम का पटका भी था. कार्यभार संभालने से पहले मंत्रोच्चार किया गया और फिर उन्होंने हस्ताक्षर किए इस दौरान चिराग पासवान की मां और परिवार के भी लोग मौजूद रहे.

माथे पर टीका, गले में राम नाम का पटका... कुछ इस अंदाज में मंत्रालय पहुंचे  चिराग, मां को बहुत सारी उम्मीद - News18 हिंदी

चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘इस मंत्रालय में बहुत सारी संभावनाएं हैं. दूसरे देशों के मुकाबले अभी इसमें काम करना बहुत बाकी है.’ अपने क्षेत्र हाजीपुर के केला और मखाना को लेकर अपने मंत्रालय में आगे काम करने पर चिराग पासवान ने जोर दिया. चिराग ने कहा कि मुझे पीएम ने जो जिम्मेदारी दी है उसे ईमानदारी से निभाने आया हूं. इस फील्ड में बहुत स्कोप है. ये ऐसा विभाग है, जो किसानों को आय बढ़ाने का काम करेगा.

चिराग पासवान ने कहा, ‘आने वाले दिनों में फूड प्रोसेसिंग की अहम भूमिका होगी. जिस तरह मेरे पिता जिस विभाग में रहे उसे ऊंचाइयों पर ले गए, उन्हीं की सोच को आगे बढ़ाते हुए काम करना है. चार्ज लेने के बाद मैं अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की रोडमैप तैयार करूंगा.’ वहीं विपक्ष के आरोप पर चिराग पासवान ने पलटवार करते हुए कहा कि जितन राम मांझी और अन्य सहयोगियों को भी काफी अहम मंत्रालय दिया गया है. विपक्ष अपनी ख्वाहिशों के कारण इस तरह का बयान दे रहा है. जो लोग इस तरह की बातें करते हैं वो दिल को तसल्ली देने के लिए करते हैं. नेतृत्वकर्ता महत्वपूर्ण हैं. जिस व्यक्ति को जो जिम्मेदारी दी गई है हमलोग ईमानदारी से काम करेंगे.

वहीं चिराग पासवान की मां रीना पासवान ने कहा किआज बहुत ही खुशी का दिन है. बेटा इतने संघर्ष के बाद इस मुकाम पर पहुंचा है. जिस तरह चिराग के पिता ने मंत्रालय में अच्छा काम किया, अच्छी ऊंचाई पर ले गए. चिराग भी उसी तरह नई ऊंचाई पर ले जाएंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading