पिता को जन्मदिन की बधाई के साथ तेजस्वी का पीएम पर तंज- ‘इस बार कमजोर प्रधानमंत्री साबित होंगे नरेंद्र मोदी’

पटना: आज राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव का 77वां जन्मदिन है. इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उनको शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके पिता गरीबों के वह मसीहा हैं, जिन्होंने कमजोर लोगों को जुबान की ताकत दी. उन्होंने कहा कि भगवान उन्हें लंबी उम्र दे, ताकि परिवार और पार्टी के साथ-साथ लोगों की सेवा कर सकें. तेजस्वी ने पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा.

तो क्या लालू की कुर्सी पर है तेजस्वी यादव की नजर ? Lalu family conflict  after losing results in Lok Sabha polls tejaswi yadav lalu yadav tejpratap  misha bharti brvj - News18 हिंदीनरेंद्र मोदी कमजोर पीएम साबित होंगे

केंद्रीय मंत्रिमंडल में विभाग के बंटवारे पर प्रतिक्रिया देते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमको इसमें कुछ नहीं बोलना है लेकिन इतना जरूर है कि इस बार नरेंद्र मोदी सबसे कमजोर प्रधानमंत्री साबित होंगे. उन्होंने कहा कि इस बार विपक्ष बहुत मजबूत है.

मोदी कैबिनेट में मुस्लिम मंत्री क्यों नहीं?

तेजस्वी यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में इस बार किसी भी मुस्लिम समाज के नेता को मंत्री नहीं बनाया गया है. उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर चलना चाहिए. मंत्रिमंडल में भी सभी वर्ग की नुमाइंदगी होनी चाहिए. इस बार नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री के रूप में बहुत ही कमजोर प्रधानमंत्री साबित होंगे. आप लोग जानते हैं कि देश की जनता ने बीजेपी को नकार दिया और 240 पर ले आई. स्पष्ट संदेश देश की जनता ने दिया है, विपक्ष बहुत मजबूत बनकर उभरा है. जहां तक मोदी कैबिनेट में मुस्लिम मंत्री नहीं बनाने का सवाल है तो सबको साथ लेकर चलना चाहिए, सभी वर्ग का सम्मान होना चाहिए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading