विजिलेंस अवेयरनेस वीक के अंतर्गत इंडियन बैंक, मुजफ्फरपुर अंचल कार्यालय द्वारा वॉकाथन का आयोजन

मुजफ्फरपुर: इंडियन बैंक के मुजफ्फरपुर अंचल कार्यालय द्वारा विजिलेंस अवेयरनेस वीक 2026 के अंतर्गत आज वॉकाथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस में सतर्कता, ईमानदारी, पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार-मुक्त कार्यसंस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम का नेतृत्व इंडियन बैंक के सम्मानित अंचल प्रबंधक कमलेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर उप अंचल प्रबंधक राजीव कुमार, मुख्य प्रबंधकगण तथा अंचल कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

वॉकाथन के दौरान अंचल प्रबंधक कमलेश कुमार सिंह ने प्रातः भ्रमण कर रहे अनेक नागरिकों से संवाद किया तथा उन्हें सतर्कता, नैतिक मूल्यों, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने ईमानदारी एवं जवाबदेही को सुशासन तथा जनविश्वास की आधारशिला बताते हुए दैनिक जीवन और कार्यस्थल पर इन मूल्यों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वॉकाथन के माध्यम से समाज में सतर्कता के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया तथा भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था के निर्माण में सामूहिक सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन ने सतर्कता, सत्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता के प्रति इंडियन बैंक की प्रतिबद्धता को पुनः प्रदर्शित किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.