राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी के संबंध में जिले के सभी बैंक अधिकारियों के साथ की गई बैठक

जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनोज कुमार सिंह के निर्देशानुसार दिनांक 13.07.2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी के संबंध में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार (ए०डी०आर० भवन) के सभागार में जिले के सभी बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में अवर न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार जैयश्री कुमारी उपस्थित रहीं।

वहीं बैठक में उपस्थित सचिव द्वारा सभी अधिकारियों को अधिक से अधिक ऋण मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में कराये जाने की बात कही गई एवं सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक बैंक के प्रांगण में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का पलैक्स बोर्ड/बोर्ड लगाना सुनिश्चित करेंगे। जिससे कि लोगों में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूता हो और अधिक से अधिक ऋणदाता उपस्थित हो सकें।

साथ ही सचिव द्वारा यह निर्देश दिया गया कि ऋणदाता को ब्याज में अधिक से अधिक छूट दें ताकि अधिक से अधिक ऋणदाता उपस्थित होकर इसका लाभ ले सकें। वहीं राभी अधिकारियों को प्रि-शिटिंग कर मामले के निष्पादन कराने को भी कहा गया। पिछले राष्ट्रीय लोक अदालत से अधिक ऋण वादों का निष्पादन कराने हेतु आग्रह किया गया। जिस पर सभी बैंक अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि पिछले राष्ट्रीय लोक अदालत से ज्यादा इस बार ऋण मामलों का निष्पादन होगा।

बैठक में मुख्य रूप से उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के  राजीव रंजन, बैंक ऑफ बड़ौदा के अजित श्रीवास्तव, पंजाब नेशनल बैंक के  मनोरंजनम, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया के वेद प्रकाश, युनाईटेड बैंक के विकास कुमार, पंजाब एण्ड सिंध बैंक के  अभिनन्दन कुमार, इण्डियन बैंक के चंदन कुमार, केनरा बैंक के प्रियेरंजन, आई०डी०आई०बी०आई० बैंक के प्रतीक कुमार, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के जितेन्द्र कुमार, बैंक ऑफ इण्डिया के अजय कुमार श्रीवास्तव एवं राजीव रंजन भारती इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading