बिहार में जीतन राम मांझी सहित दो अन्य ने दिया इस्तीफा, अब संसद भवन में उठाएंगे राज्य की आवाज

बिहार से तीन विधायकों ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। त्यागपत्र देने वालों में जीतन राम मांझी इमामगंज से विधायक थे और वे अब गया कि सांसद के साथ मंत्री भी हैं। इनके अलावा रामगढ़ विधायक सुधाकर सिंह बक्सर से सांसद हो चुके हैं। जबकि सुदामा प्रसाद तरारी से विधायक थे और अब आरा से सांसद चुने गए हैं। इन तीनों ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। 

Bihar Vidhansabha News : आज विधानसभा नहीं पहुंचे स्पीकर, RJD ने खड़ी की  नीतीश कुमार के सामने मुश्किलें

बिहार विधान परिषद के सभापति ने दिया इस्तीफा

बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने शुक्रवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। वे 25 अगस्त, 2022 को बिहार विधान परिषद के सभापति चुने गए थे। इससे पूर्व तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 2002 में निर्दलीय एवं 2008 में जदयू से बिहार विधान परिषद के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। 2008 में बिहार सरकार में आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री रहे।

2014 में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय सदस्य के रूप में तथा 2020 में जदयू से तिरहुत स्नातक क्षेत्र से बिहार विधान परिषद् के सदस्य निर्वाचित हुए थे। अब सीतामढ़ी से लोकसभा चुनाव में विजयी होने के बाद उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता छोड़ने का निर्णय किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading