पैसेंजर ट्रेनों में बदलाव, 1 जुलाई से पुराने नंबरों से होगा परिचालन

कोविड काल में जिन सवारी गाड़ियों का नम्बर बदलकर स्पेशल ट्रेन के रूप में नए नम्बर देकर संचालित किया जा रहा था, उन सभी सवारी और मेमू ट्रेनों का नंबर एक बार फिर बदलते हुए पुराना नंबर ही जारी कर दिया गया है।

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने एक बार फिर कई ट्रेनें की रद्द, निकलने से  पहले चेक कर लें लिस्ट - News18 हिंदी

पूर्व मध्य रेल द्वारा मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के माध्यम से अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी गई है कि एक जुलाई के बाद सभी पैसेंजर ट्रेनों का नंबर बदल जाएगा। बताते चलें कि कोविड काल में सभी पैसेंजर और मेमू ट्रेनों के पुराने नंबरों को बदलकर उनके स्थान पर 0 से शुरू होने वाले अलग नम्बर देते हुए स्पेशल ट्रेन का नाम दिया गया था।

अब एक जुलाई के बाद सभी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन उनके पुराने नंबरों के साथ किया जाएगा। उदाहरण के तौर पर पटना से डीडीयू को जाने वाली 63224/63225 पैसेंजर ट्रेन का नंबर बदलकर 03203/03204 से संचालित किया जा रहा था। अब एक जुलाई के बाद अपने पुराने नंबर 63224/63225 से ही संचालित की जाएगी। इसी प्रकार पूर्व मध्य रेल के तहत सभी रुटों पर चलने वाली सवारी गाड़ियों और मेमू ट्रेनों को अब उनके पुराने नंबरों से ही जाना जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.