सीएम नीतीश ने बिहारवासियों को दी बकरीद की बधाई, आपसी भाईचारे के साथ पर्व मानाने की अपील

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद-उल-अजहा यानी (बकरीद) के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। सीएम नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा है कि ईद-उल-अजहा का त्योहार असीम आस्था का त्योहार है। इसे भाईचारे के साथ मनाइए। सीएम नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा है कि खुदा के हुक्म पर बड़ी से बड़ी कुर्बानी के लिए तैयार रहना ही इस त्योहार का सन्देश है। इस त्योहार को उन्होंने आपसी भाईचारे एवं स‌द्भाव के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने से आनंद और अधिक बढ़ जाता है।

Nitish Kumar speaks out for first time since INDIA meet - The Economic Times

दरअसल सीएम बिहार में हर कौम और मजहब का ख्याल रखते हुए सबके त्योहारों में शामिल होते हैं और उन्हें शुभकामना देते हैं। सर्वधर्म समभाव की मिसाल भी सीएम नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में पेश किया है। हिंदू-मुस्लिम-सिख एकता का ख्याल भी उन्होंने अपने प्रदेश में खूब रखा है। यही वजह है कि अलपसंख्यक समुदाय का एक बड़ा हिस्सा सीएम नीतीश कुमार को आज भी नहीं छोड़ सका है।

उधर, केंद्रीय कपड़ा मंत्री बनने के बाद पहली बार बेगूसराय पहुंचे सांसद गिरिराज सिंह ने बकरीद के अवसर पर सार्वजनिक जगहों पर बकरा काटे जाने पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मैं बेगूसराय सहित देश के सभी डीएम और एसपी से आग्रह कर रहा हूं कि सामाजिक सौहार्द बना रहे, इसलिए सार्वजनिक जगहों पर बकरे का कटाई न हो।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading