प्रशांत किशोर के नए बयान से बढ़ा सियासी पारा, जानें नेता प्रतिपक्ष पर क्यों भड़के पीके?

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा था कि जन सुराज के सपोर्टर्स 5 स्टार टेंट में रह रहे हैं। इस बयान पर प्रशांत किशोर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Ready to eat humble pie': Prashant Kishor on getting poll predictions wrongप्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि ये लोग 5 स्टार टेंट में रहता है। इतने युवाओं के सामने कह रहे हैं, चूंकि आप उन टेंटों में रहते हैं। एक दिन महोदय (तेजस्वी यादव) को उस टेंट में रहना हो, अगले दिन वह खटिया से उठेंगे नहीं। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि टेंट बाहर से केवल उजला चमकता हुआ दिखता है, उनको (तेजस्वी) मालूम नहीं है कि लड़के किस गर्मी और परेशानी में अपना जीवन खपा रहे हैं।

क्यों टेंट में रुक रहे लड़के?

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को समझ में नहीं आएगा, आपने बिहार को 5 स्टार जैसा छोड़ा कहां है? उन्होंने आगे कहा कि बिहार में बच्चे 5 स्टार होटलों में रहें, यही सपना लेकर लड़के इन टेंटों में रह रहे हैं। बता दें कि प्रशांत किशोर आए दिन बिहार में पक्ष और विपक्ष पर हमला बोलते हैं।  प्रशांत किशोर ने 2025 के विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने की बात कही है। इसके साथ, उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। इसके लिए, प्रशांत किशोर लगातार बिहार में जगह-जगह पर जाकर लोगों को संबोधित कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading