केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा- मंत्रालय के विभाग का लिफाफा मिलने पर ठोक लिया अपना माथा, लेकिन….

प्रखंड बांदेगढा गांव में सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि गया के विकास के लिए बहुत योजनाएं मन में हैं। बोधगया, विष्णुपद एवं राजगीर तीनों धार्मिकस्थलों को मिलाकर एक कॉरिडोर बनाया जाएगा। यहां पर देश-विदेश के लोग आते हैं, इससे यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय के विभाग का लिफाफा मिला तो देखकर अपना माथा ठोक लिया कि न जाने कौन सा यह विभाग है, परंतु पीएम नरेन्द्र मोदी ने मुझसे कहा कि मैंने अपनी कल्पना का विभाग आपको दिया हैं।

रामायण को काल्पनिक बताने वाले जीतन राम मांझी बोले- जय श्री राम, नामांकन  करने से पहले अयोध्या के लिए निकले 'हम' संरक्षक - NBC 24 - सच की ताकतछोटे-छोटे उद्योग एवं रोजगार के अवसर मिलेंगे’

मांझी ने कहा कि जिस विभाग का मैं मंत्री बना हूं उस विभाग में छोटे-छोटे उद्योग एवं रोजगार के अवसर मिलेंगे। बिहार या पूरे देश में छोटे-छोटे उद्योग बंद पड़े हैं उन सभी को चालू कराया जाएगा। इससे बेरोजगारी दूर होगी। उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के बाद मेरा मुंह बंद हो गया है। सांसद रहता तो ज्यादा काम करता। मंत्री पद के बाद मर्यादाओं में बंधना पड़ता है। सिर्फ सांसद रहता तो कहते कि या तो कॉमन स्कूली सिस्टम लागू कीजिए अथवा बाबा साहब आंबेडकर का नाम लेना छोड़ दीजिए।

विपक्षी भ्रम फैला रहे हैं: मांझी

उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार बहुत मजबूत है। विरोधी दल भ्रम फैलाने की कोशिश करते रहते हैं। कभी संविधान बदल दिया जाएगा, आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा, अब ये लोग भ्रम फैला रहे हैं। वहीं, जीतन राम मांझी ने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री की कुर्सी जाने का आज भी मलाल है। उस समय मैं अच्छा काम कर रहा था, लेकिन अच्छा काम कइयों को ठीक नहीं लगता है। शुक्रवार की शाम को बांदेगढा गांव में हम राष्ट्रीय सचिव कमलेश कुमार सिंह की ओर से मंत्री जीतनराम मांझी के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading