बिहार मौसम अपडेट, इन 10 जिलों में तेज आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी

राजधानी समेत प्रदेश में भीषण गर्मी व (हीट वेव) लू के बीच राहत की खबर है। दक्षिण पश्चिम मानसून का पूर्णिया के रास्ते प्रदेश में तीन से चार दिनों के दौरान प्रवेश की अनुकूल स्थितियां बनी हुई हैं। मानसून ने बिहार-बंगाल की सीमा पर दस्तक दे दी है। मानसून के प्रभाव से कल से पटना समेत प्रदेश के अलग-अलग भागों में छिटपुट वर्षा की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में लोगों को भीषण लू से राहत मिलेगी।

CG Weather Forcast: मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का  अलर्ट किया जारी, बिजली-ओले गिरने की संभावना… - Lalluram

हालांकि, पटना समेत दक्षिणी भागों में उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। 20-24 जून के दौरान अधिसंख्य भागों में गरज-तड़क के साथ आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पटना समेत दक्षिणी भागों में बादलों की आवाजाही बनने होने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ छिटपुट वर्षा के आसार जताए गए हैं। बुधवार को राजधानी समेत गया, नवादा, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय में गर्म दिन रहने की संभावना है। वहीं, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद एवं अरवल में उष्ण लहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

बिहार के उत्तरी भाग में 20 से 24 जून तक तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 20 से 24 जून तक बिहार के उत्तरी भाग में तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान किसानों और नाविकों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।

बिहार के इन 10 जिलों में मध्यम से भारी बारिश के आसार

बिहार के उत्तरी भागों के 10 जिलों में गरज-तड़क के साथ आंधी-पानी संभव है। सुपौल, अररिया, किशनगंज जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। इसके अलावा बेगूसराय, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा और खगड़िया जिले में बारिश के आसार हैं।

मंगलवार को पटना समेत 13 जिलों के तापमान में बढ़ोतरी

मंगलवार को पटना समेत 13 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री वृद्धि के साथ 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 44.3 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। बुधवार की शाम से पटना व आसपास इलाकों में मौसम करवट लेगा। शाम से बादलों की आवाजाही बने होने के साथ नमी युक्त पुरवा हवा से थोड़ी राहत की संभावना है।

इन जिलों में रहा लू का प्रभाव

पटना सहित गया, डेहरी, गोपालगंज, बांका, बिक्रमगंज में उष्ण लहर का प्रभाव बना रहा। जबकि छपरा, शेखपुरा, जमुई, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, पुपरी, औरंगाबाद, नवादा, राजगीर, जीरादेई, अरवल में भीषण उष्ण लहर का प्रभाव बना रहा।

उत्तरी भागों में हुई वर्षा

उत्तरी भागों के किशनगंज, अररिया, सुपौल के अलग-अलग स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज के ठाकुरगंज में सर्वाधिक वर्षा 256.2 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। जबकि, किशनगंज जिले में 69.1 मिमी, अररिया के सिकटी में 18.4 मिमी, सुपौल के भीमनगर में 15.6 मिमी, सुपौल के बीरपुर में 14.0 मिमी, फारबिसगंज में 1.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। उत्तरी भागों को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहा।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading