मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के सुरंगमा कला केंद्र में विश्व संगीत एवं योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन पतंजलि के योगाचार्य आलोक कुमार, अभिषेक कुमार , आशा सिन्हा, डॉ० पुष्पा प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी प्रशिक्षुओं को शास्त्रीय एवं लोक धुन पर प्रशिक्षण दिया गया। जहां प्रशिक्षुओं में निश्चल गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, कंचन कुमारी, चंचल कुमारी, रोशनी कुमारी, मान्या कुमारी इत्यादि उपस्थित रहें। साथ ही हारमोनियम पर सलीम अहमद तथा तबले पर मुकुल पांडे ने अपना योगदान दिया।

अंत में संस्था के सचिव डॉ० माया शंकर प्रसाद द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस मौके पर आइसीआइसीआइ बैंक के आशीष आनंद,अभिषेक कुमार, राम कुमार गुप्ता, राजन कुमार, अवधेश प्रसाद आदि गणमान्य उपस्थित रहे।










