मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के जिला हाई स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया है। आज शिविर के दूसरे दिन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, जिला स्कूल के प्रिंसिपल जीबु झा, डॉ पुष्पा प्रसाद ,राज कार्यकारिणी के सुधीर कुमार, आशा सिन्हा, आलोक कुमार अभिषेक, सुनील अग्रवाल सहित पतंजलि के अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

वहीं सुरेश शर्मा ने बताया कि योग जीवन की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि है। आज के युग में योग सिर्फ साधु-संतो तक ही नहीं रहा, यह आम लोगों तक पहुंच गया है। जिसका श्रेय उन्होंने पतंजलि योगपीठ को दिया।

साथ ही सुधीर कुमार ने एक्यूप्रेशर पर विशेष रूप से चर्चा की। इस योग शिविर में आयुष मंत्रालय द्वारा निर्देशित प्रोटोकॉल के अनुसार भी योगाभ्यास कराया गया। जहां मंच संचालन आलोक कुमार अभिषेक ने किया।

इस दौरान डोली कुमारी, पूनम वर्मा, शशि वाला, हीरा नंदकिशोर चौधरी, चितरंजन प्रसाद, कौशल कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, अनिता कुमारी, भैरवनाथ राणा, खुशबू कुमारी सहित अन्य योग कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया।











