बिहार में सड़कों पर सुरक्षा होगी सख्त, सीएम नीतीश ने हरी झंडी दिखाकर 117 वैन को किया रवाना

बिहार में डबल इंजन की सरकार पुलिस को सशक्त बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है। बिहार में सड़क सुरक्षा के साथ साथ यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के अलावा मानव तस्करी को रोकने के लिए बिहार की सड़कों पर निगरानी बढ़ाने की रणनीति बनाई है।

मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं मानव व्यापार निषेध के  सुदृढ़ीकरण हेतु 117 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | LiveCitiesमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को 117 हाईटेक पुलिस वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इन हाईटेक पुलिस वैन के जरिए यातायात पुलिस सड़कों पर निगरानी बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग से सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं मानव व्यापार निषेध के सुदृढ़ीकरण के लिए 117 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पहले उसका निरीक्षण किया और उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। कार्यक्रम की शुरूआत में अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात सुधांशु कुमार ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading