नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बागमती नदी का बढ़ा जलस्तर, शिवहर के सभी तटबंध सुरक्षित

बिहार: नेपाल के तराई इलाका में लगातार हो रही बारिश से शिवहर जिला के बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई है। गुरुवार की सुबह से लगातार बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है। बागमती प्रमंडल के कनीय अभियंता ने बताया कि आज सुबह से ही जलस्तर में वृद्धि होने लगी है। रात 9 बजे तक लगातार वृद्धि जारी है।

बागमती नदी में उफान से बाढ़ का संकट, श‍िवहर में स्टेट हाईवे पर फैला बाढ़ का  पानी - Flood crisis due to boom in Bagmati river flood water spread on  State Highway

उन्होंने बताया है कि बागमती नदी के डुब्बा धार खतरे के निशान 61.28 मीटर है वहीं वर्तमान में बागमती नदी का डुब्बा धार का जलस्तर 58.81 सेंटीमीटर पर बह रही है. उन्होंने बताया है कि जिला के सभी तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है. लगातार तटबंधों पर निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने बताया है कि नेपाल में लगातार हो रही बारिश से शिवहर के बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई है. यह साल की पहली बार है जो बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading