मुजफ्फरपुर में अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, की अध्यक्षता में शुक्रवार को हर घर नल का जल निश्चय योजना के क्रियाशीलता के संबंध में कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, मुजफ्फरपुर/ मोतीपुर एवं कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, पूर्वी/पश्चिमी/ शहरी क्षेत्र संख्या–1/शहरी क्षेत्र संख्या–2 के साथ समीक्षा बैठक किया गया।
इस क्रम में हर घर नल का जल निश्चय योजना में विद्युत दोष के कारण अक्रियाशील लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, मुजफ्फरपुर के अंतर्गत 200 में से 151 एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, मोतीपुर के अंतर्गत 184 में से 115 मामलों का निराकरण कर लिया गया है। शेष 178 अक्रियाशील मामलों को संबंधित कार्यपालक अभियंताओं के द्वारा अगले तीन दिनों में पूर्ण करा लिया जाएगा।









