राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव ने बिहार के औरंगाबाद से चुनाव जीतकर सांसद बने अभय कुशवाहा को लोकसभा में आरजेडी संसदीय दल का नेता बनाया है। वहीं, जहानाबाद से सासंद सुरेंद्र यादव को आरजेडी का मुख्य सचेतक मनोनीत किया गया है। राज्यसभा में फैयाज अहमद अब आरजेडी संसदीय दल के नेता होंगे। वे मीसा भारती की जगह लेंगे। पहली बार सांसद बने अभय कुशवाहा को बड़ी जिम्मेदारी देने को लेकर सिसायी गलियारे में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। वहीं, मीसा भारती को इस बार संसद में कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है।










