प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में ओम बिरला को निचले सदन का अध्यक्ष चुनने के लिए प्रस्ताव पेश किया. बता दें कि एनडीए और विपक्ष के इंडिया ब्लॉक के बीच इस पद को लेकर खींचतान चल रही है. आज की कार्यसूची में, शेष सांसद जिन्होंने अभी तक शपथ नहीं ली है या ऐसा करने की पुष्टि नहीं की है, वे सदस्य सूची पर हस्ताक्षर करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी प्रस्ताव पेश किया कि लोकसभा के सदस्य ओम बिरला को सदन का अध्यक्ष चुना जाए. राजनाथ सिंह प्रस्ताव का समर्थन किया.










