पंचायतों व नगर निकायों में तीसरी बार उपचुनाव की तैयारी शुरू

बिहार की त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों में रिक्त पदों पर तीसरी बार उपचुनाव की तैयारी है। बहरहाल राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों से रिक्त पदों की सूची मांगी है। सभी जिलों को रिक्त पदों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश है। रिक्त पदों की संख्या पता चल जाने के बाद चुनावी कार्यक्रमों की घोषणा कर दी जाएगी। जिलों को राज्य निर्वाचन आयोग का निर्देश है कि जिन नगर निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों में 15 जून तक रिक्त पद हैं, उनका पूर्ण ब्योरा आयोग को भेज दिया जाए। जिलों द्वारा मिलने वाली रिक्त पदों की जानकारी के आधार पर आयोग द्वारा सभी निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची तैयार कराई जाएगी। मतदाता सूची जनवरी 2024 की अंतिम मतदाता सूची के आधार पर तैयार होगी।

Nearly 1 5 lakh voters will participate in Delhi Lok Sabha Election 2024  for first time - दिल्ली के 'दंगल' में पहली बार उतरेंगे करीब डेढ़ लाख  मतदाता, हार-जीत में निभाएंगे अहमअब तक दो उप चुनाव

पंचायत आम चुनाव-2021 के बाद पहली बार 3522 पदों के लिए 25 मई, 2023 को उप चुनाव हुआ था। तब ग्राम पंचायत सदस्य के 556 पद, ग्राम कचहरी पंच के 2810 पद, मुखिया के 50 पद, सरपंच के 55 पद, पंचायत समिति सदस्य के 44 पद और जिला परिषद सदस्य के सात पदों के लिए मतदान हुआ था। दूसरी बार 28 दिसंबर, 2023 को 1675 पदों के लिए उप चुनाव हुआ। तब पंचायत सदस्य के 353 पद, पंच के 1241 पद, मुखिया के 21 पद, पंचायत समिति सदस्य के 20 पद, सरपंच के 36 पद और जिला परिषद सदस्य के चार पद रिक्त थे।

इसी प्रकार से नगर निकाय आम चुनाव के बाद नौ जून, 2023 को पहले उप चुनाव के तहत मतदान हुआ। तब 29 वार्ड सदस्य, एक मुख्य पार्षद और एक उप मुख्य पार्षद के पद के लिए मतदान हुआ था। उसके बाद पांच जनवरी, 2024 को दूसरी बार नगर निकाय उप चुनाव हुआ। दूसरी बार उप चुनाव में 16 वार्ड पार्षद और छपरा नगर निगम के मेयर पद के लिए मतदान हुआ था।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading