29 दिन के सावन में पड़ेंगे कुल 5 सोमवार, जानें कब होगी शुरुआत?

सावन का महीना आने वाला है. भगवान शिव को यह महीना बेहद प्रिय है. इस महीने में शिवभक्त देशभर के शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते है. इसके अलावा इस महीने में सोमवार को व्रत भी रखा जाता है. सावन के सोमवार के व्रत का अपना विशेष महत्व होता है. इस साल सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है जो 19 अगस्त तक चलेगा. खास बात यह है कि इस बार सावन महीने की शुरुआत सोमवार के दिन से ही हो रही है. सावन के पहले सोमवार का व्रत 22 जुलाई को ही रखा जाएगा.

Sawan 2022: श्रावण मास का पहला सोमवार व्रत आज, नोट कर लें पूजा विधि, सामग्री लिस्ट - Prabhat Khabarइस बार सावन में 5 सोमवार
इस बार सावन के महीने में कुल 5 सोमवार पड़ेंगे. सावन महीने की शुरुआत भी सोमवार के दिन से हो रही है और अंतिम दिन यानी पूर्णिमा का दिन भी सोमवार है. ऐसे में यह सावन का महीना भगवान शिव की कृपा पाने के लिए बेहद खास है.

रुद्राभिषेक का मिलता है विशेष फल
इस महीने में भगवान शिव की पूजा करना बेहद शुभकारी होता है. इसके अलावा सावन के महीने में यदि भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाए तो सभी मनोवांछित मनोकामनाएं पूर्ण होती है.

सावन में सोमवार का व्रत
पहला सोमवार (22 जुलाई 2024)
दूसरा सोमवार (29 जुलाई 2024)
तीसरा सोमवार (5 अगस्त 2024)
चौथा सोमवार (12 अगस्त 2024)
पांचवा सोमवार (19 अगस्त 2024)

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading