इस साल श्रावणी मेले में कांवड़ियों को पहली बार मिलेगी यह सुविधा, अब नहीं होंगे परेशान

श्रावणी मेला नजदीक है और इसको लेकर अब तैयारी भी शुरू होने लगी है. आपको बता दें कि इस वर्ष पहली बार श्रावणी मेले में कुछ अलग व्यवस्थाएं दिखेंगी. इससे कांवड़ियों को श्रावणी मेला में जल भरकर और बाबा बैद्यनाथ धाम प्रस्थान करने में आसानी होगी. इसके लिए पहली बार इस मेले के लिए बिहार में टेंट सिटी का निर्माण कराया जाएगा. टेंट सिटी का निर्माण बड़े-बड़े शहरों में लगने वाले मेले में किया जाता है लेकिन, इस वर्ष पहली बार श्रावणी मेले में भी टेंट सिटी बनाया जाएगा.

kanwadiya Feature Photo Kanwadiyas (devotee of Lord Shi...

टेंट सिटी बनाने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी. इससे एक जगह पर उन्हें विश्राम करने की जगह मिल जाएगी. यानी अब कावंड़ियों को आराम करने के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अभी तक कांवड़िये विश्राम करने के लिए कहीं पेड़ के नीचे तो कहीं रेलवे स्टेशन पर समय बिताते हैं. अब टेंट सिटी के फैसले के बाद कांवरियों को स्टेशन पर नहीं बल्कि टेंट सिटी में ही विश्राम करने की जगह मिल जाएगी.

1,600 बेड का बनेगा टेंट सिटी
इस बारे में नगर परिषद के चेयरमैन राजकुमार गुड्डू से बात की गई तो बताया कि उन्होंने इसका प्रस्ताव पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन को भेजा था. इससे इधर-उधर भटकने वाले कावंड़िया को विश्राम करने के लिए जगह नहीं खोजना पड़ेगा और कांवड़िया यहां आसानी से यहां आकर विश्राम कर पाएंगे. 1600 बेड का टेंट सिटी बनाकर तैयार किया जा रहा है. टेंट सिटी कई अलग-अलग जगह पर तैयार किए जाने का प्लान है जिससे कि कांवड़ियों का जत्था एक ही जगह इकट्ठा भी ना हो.

22 जुलाई से शुरू हो रहा सावन
आपको बता दें कि इस वर्ष 22 जुलाई को सावन प्रारंभ हो रहा है. जिला प्रशासन का मानना है कि हर वर्ष के मुताबिक इस वर्ष अधिक कावंड़ियों के पहुंचने का अनुमान है. दरअसल, मलमास और कोरोना के कारण पिछले 2 वर्षों से लोगों की संख्या कम हुई है इसलिए इस वर्ष अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading