पटना जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव में अंजू देवी ने मारी बाजी, बंपर वोट से हासिल कीं जीत

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में जिला परिषद की अध्यक्ष पर हुए चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं, जिसमें अंजू देवी ने 28 वोटों से जीत हासिल की है. अंजू देवी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं रेहाना परवीन को महज 5 वोट मिले. वहीं जिला परिषद की पूर्व चेयरमैन स्तुति कुमारी वोटिंग का बहिष्कार करते हुए पहले ही बाहर निकल आईं. दरअसल, स्तुति के खिलाफ कुछ महीने पहले अविश्वास प्रस्ताव लाकर, उन्हें पद से हटा दिया था. इसके बाद जिला परिषद के अध्यक्ष का पद खाली था. बता दें कि अंजू देवी पहले भी जिला परिषद की अध्यक्ष रह चुकी हैं.

मतदान का डेटा प्रकाशित होने में क्यों लग जाता है समय? जानिए चुनाव आयोग की  क्या होती है पूरी प्रक्रिया - Why does it take time to publish voting data  Know what

पटना के समाहरणालय के ऑडिटोरियम हॉल में डीएम शीर्षत कपिल अशोक के निर्देशन में बुधवार की सुबह साढ़े 10 बजे से जिला परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई. वोटिंग के लिए जिला परिषद सदस्यों के हॉल में प्रवेश का समय साढ़े ग्यारह बजे तक निर्धारित किया गया था. हालांकि इस दौरान तीन सदस्यों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया. वहीं मसौढ़ी की जिला परिषद सदस्य सविता देवी निर्धारित समय से 6 मिनट की दूरी पर पहुंची तो उन्हें वोटिंग का मौका नहीं मिला.

वहीं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी स्तुति ने वोटिंग प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया. वह मतदान के लिए समाहरणालय तो आईं लेकिन वोटिंग शुरू होते ही बाहर निकल गईं. स्तुति ने आरोप लगाए कि गलत ढंग से अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें पद से हटाया गया था. उन्होंने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा दायर किया हुआ है. वहीं स्तुति के बाहर निकलते ही मंजू यादव की जीत लगभग तय हो गई थी. बता दें कि इस साल की शुरुआत में पटना जिला परिषद के 44 में से 26 पार्षदों ने तत्कालीन अध्यक्ष स्तुति कुमारी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.